November 8, 2026 1:38 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

ब्रह्मर्षि विकास मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बने राजकिशोर सिंह

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। ब्रह्मर्षि विकास मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंटू मयंक ने ब्रह्मर्षि विकास मंच फाउंडेशन के राज्य समिति के अनुशंसा और राष्ट्रीय कमिटी के निर्णय पर राजकिशोर सिंह को ब्रह्मर्षि विकास मंच फाउंडेशन का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। संगठन के निर्देशों को निष्ठापूर्वक अनुपालन और कर्तव्यनिष्ठा को निभाने की जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें समाचार पत्र के माध्यम से ब्रह्मर्षि समाज को आगे बढाने की जिम्मेदारी दी गई है ताकि समाज में इस वर्ग को मान – सम्मान और उचित प्रतिष्ठा दिलाया जा सके।
श्री सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना एक अलग पहचान बनाया है। वे अभी समकालीन तापमान ( मासिक पत्रिका) में प्रमुख संवाददाता और मगध वाणी ( मासिक पत्रिका) में पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। इनके प्रभावशाली आलेखों से पाठक बेहद दिलचस्पी दिखाते हैं। इण्डियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट, नयी दिल्ली से संबद्ध बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के प्रदेश महासचिव के पद पर भी है।
श्री सिंह के ब्रह्मर्षि विकास मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, अनमोल कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष, भोला प्रसाद ( अधिवक्ता), प्रदेश सचिव, अवधेश कुमार शर्मा, संजय तिवारी, राजन मिश्रा के अलावे समकालीन तापमान के संवाददाता, राहुल कुमार सहित अनेक पत्रकारों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण