क्राईम ब्रान्च पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 05 लाख रूपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब टाटा कैन्टर सहित बरामद दिनांकः 28.01.2025 को क्राईम ब्रान्च पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद व थाना नन्दग्राम पुलिस टीम द्वारा चंडीगढ की अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 01 शातिर अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को अवैध शराब से भरी टाटा कैन्टर सहित थाना नन्दग्राम गाजियाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार करने मे महत्तवपूर्ण सफलता हासिल की गयी है। टाटा कैन्टर में चंडीगढ से तस्करी कर लाई जा रही कुल 40 पेटी (एक पेटी मे 18 बोतल कुल 720 शराब की बोतल) ऑल सीजन मार्का अवैध अग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रू0 है।












