प्रयागराज में जारी कुंभ मेले में बुधवार की रात तक़रीबन डेढ़ बजे एक घाट पर भगदड़ मची है, जिसमें कई लोग हताहत हो सकते है
प्रयागराज सिटी के एक डॉक्टर ने नाम न सार्वजनिक करने की शर्त पर बताया है कि इस घटना में कई लोग घायल हैं.हालांकि, प्रशासन ने अभी तक किसी भी मौत के बारे में नहीं बताया है. वहीं समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से टेलीफ़ोन पर बातचीत की है और हालात का जायज़ा लिया है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है लेकिन हताहतों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.












