November 8, 2026 12:50 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 अब दिलचस्प मोड़

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है. चुनावी माहौल गरमा गया है और हर राजनीतिक दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है. बीजेपी के लिए यह चुनाव खासा महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी 26 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर है. आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के साथ बीजेपी का सीधा मुकाबला होने की संभावना है. इस बार बीजेपी का फोकस वोट शेयर में बदलाव और सीटों पर मजबूत पकड़ बनाने पर है.

दिल्ली में सत्ता वापसी के लिए बीजेपी को वोट शेयर के खेल को अच्छे से साधना होगा. पिछले 2020 के विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो बीजेपी का वोट शेयर बढ़ा था, हालांकि पार्टी केवल 8 सीटें जीत पाई. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर बीजेपी कुछ खास इलाकों में वोट शेयर में मामूली बढ़त हासिल कर ले, तो चुनावी तस्वीर बदल सकती है. 2020 में 70 सीटों में से 65 पर बीजेपी का वोट शेयर बढ़ा था. 42 सीटों पर यह बढ़त 5% से अधिक रही और 18 सीटों पर 10% से ज्यादा. नजफगढ़ जैसी सीटों पर बीजेपी ने 21% वोट शेयर बढ़ाया था, जिससे संकेत मिलता है कि सही रणनीति से वह निर्णायक बढ़त हासिल कर सकती है.कहां करना होगा बीजेपी को फोकस?उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली बीजेपी के लिए निर्णायक क्षेत्र हो सकते हैं. चांदनी चौक, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली जैसे इलाकों में बीजेपी की पकड़ मजबूत हो रही है. ये क्षेत्र बीजेपी के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं. साथ ही, कांग्रेस के प्रदर्शन का भी बीजेपी की संभावनाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है. 2020 में बीजेपी ने 38 सीटों पर 40% वोट शेयर हासिल किया था, लेकिन कांग्रेस अगर इस बार इन सीटों पर 10% वोट शेयर ले जाती है, तो यह आप और बीजेपी के बीच का समीकरण बिगाड़ सकती है.

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण