November 8, 2026 12:38 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ जागरूकता अभियान

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बिहटा ( पटना) । रेफ़रल अस्पताल बिहटा में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि और शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत किया गया सामुदायिक उत्प्रेरक बिहटा अमित कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कुष्ठ रोग उन्मूलन की शपथ दिलाए। कार्यक्रम में सभी ने प्रतिज्ञा ली कि वे कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करेंगे और न ही दूसरों को ऐसा करने देंगे। साथ ही कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयास करेंगे। अमित कुमार ने कहा कि यह विशेष जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बलिदान देने वाले वीरों को याद किया गया और उनके सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर रेफ़रल अस्पताल बिहटा के स्वास्थ्य प्रबंधक अभिषेक कुमार, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक विधान कृष्ण कुमार,राष्ट्रीय युवा समन्यवक,बिहटा बबलु कुमार के साथ समस्त कर्मचारियों के साथ आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal