दिनांक 01.02.2025 को थाना मधुबन बापूधाम पर एक लिखित तहरीर प्राप्त हुई कि वादी से विपक्षी गणो द्वारा ऑनलाइन डेटिंग ऐप ग्राइन्डर पर चैटिंग के माध्यम से वादी को सैक्सुएल एक्टिविटी के लिए बुलाना तथा घर में बधंक बनाकर वादी के कपड़े उतरवाना वीडियो बनाना विरोध करने पर मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देकर भय दिखाकर तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वादी के अकाउन्ट से ऑनलाइन कुल 1,40,000/-रुपये कुल 06 ट्रांजेक्सन में ट्रांसफर करा लेना। जिसमें से दो ट्राजेक्शन 40,000-40,000 रूपये की थी। उनको मुकदमा वादी द्वारा बन्धक बने घर से निकलने के बाद स्टोप करा दिया था। जिस कारण वह 80,000 रूपये वापस आ गये थे तथा कुल 60,000 रूपये में गये थे, के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।












