November 8, 2026 12:20 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक पंजाब रवाना

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना- राष्ट्रीय युवा एकता सद्भावना शिविर में भाग लेने हेतू प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको को पंजाव के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । मौके पर उपस्थित फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि भिन्नता में एकता भारत की पहचान है तो गंगा यमुनी संस्कृति हमारी शान है । भारत मे हर चार किलोमीटर पर पानी और वाणी बदल जाता है । यहाँ हजारों भाषा बोला जाता है । हिन्दू , मुश्लिम,सिख , ईसाई, जैन , पारसी ,वौद्ध, वहाई सभी लोग एक साथ आपसी सद्भाव एवं प्रेम शांति भाईचारे के साथ रहते है । उन्होंने जातिवादी एवं धर्मिक उन्माद फैलाने बाले तत्वों को आतंकी से भी खतरनाक बताया । देश तोड़ने बाले तत्वों से सतर्क रहने की जरूरत है । वही टीम लीडर दिव्या रंजन ने बताया कि शिविर में देश भर से पाँच सौ से अधिक युवा भाग ले रहे वे एक दूसरे के रहन सहन , खान पान , संस्कृति सभ्यता से अवगत होंगे वही बिहार के महत्वपूर्ण छठपूजा, जट जट्टीन, कजरी, झिंझरी का प्रदेशन करेगे । साथ ही स्वर्ण मंदिर, बाघा बॉर्डर , करतार पुर साहव का दर्शन करेगे । यह शिविर राष्ट्रीय युवा योजना के संस्थापक पद्मश्री के जन्मदिन के अवसर पर लगाया जा रहा । शिविर में योगासन, श्रमदान, पदयात्रा, संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । जत्था में दिव्यानि कुमारी, हंसिका कुमारी, अंशु किमरी, मुस्कान कुमारी, रुखसार प्रवीण, नाव्या कुमारी,अफसाना परवीन शामिल है । शुभकामना व्यक्त करने बालो में राजदेव राय, सुबोध कुमार,रवि प्रकाश,रेयाजुल आलम, नेहा वर्मा, अनुपमा देवी , देवेंद्र चौहान मौजूद रहे ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण