November 8, 2026 12:20 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बॉर्डर एरिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम: सांस्कृतिक समागम और जागरूकता की पहल

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मधुबनी। नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित बॉर्डर एरिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के विभिन्न सत्रों में युवा प्रतिभागियों को जागरूकता, संवाद और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया।कार्यक्रम के दूसरे दिन के तृतीय सत्र में श्री अश्वनी कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी ने विभिन्न राज्यों से आए युवाओ के साथ संवाद किया। इस दौरान युवाओ ने अपने सवाल रखे, जिनका उन्होंने तर्कसंगत उत्तर देते हुए वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने युवाओ की वर्तमान समस्याओं को समझते हुए समाधान के संभावित मार्ग भी सुझाए। इसके बाद चौथे सत्र में श्री रमेश शर्मा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मधुबनी ने start-up, उद्यमिता, कौशल विकास और बिहार सरकार व भारत सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने मौजूदा आर्थिक स्थिति में व्यापार के अवसरों और संभावनाओं पर विचार साझा किए। रात्रि सत्र में बिहार की लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली। अमित कुमार और रंजीत कुमार की टीम ने पारंपरिक झिझिया नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों को बिहार के समृद्ध लोकनृत्य से परिचित होने का अवसर मिला।तीसरे दिन की शुरुआत योग और खेल गतिविधियों के साथ हुई। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें राकेश कुमार गुड्डू ने रेफरी की भूमिका निभाई।इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों ने एसएसबी कैंप, लदनियां, मधुबनी का दौरा किया। यहां एसआई गांधी राम (18वीं बटालियन)और उनकी टीम ने सेना की कार्यप्रणाली से प्रतिभागियों को अवगत कराया।
यह कार्यक्रम न केवल युवा प्रतिभागियों के लिए जागरूकता का मंच बना, बल्कि उन्होंने विभिन्न संस्कृतियों और प्रशासनिक व व्यापारिक पहलुओं को भी नजदीक से समझा।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण