दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट पर आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा को हरा दिया है. दिल्ली की सबसे हाईप्रोफाइल सीटों में से एक कालकाजी में आतिशी चुनाव जीत गई हैं. आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी के रमेश विधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा को शिकस्त दी. भारतीय जनता पार्टी बीते 30 साल से यहां जीत की तलाश में थी और उसे इस बार भी निराशा हाथ लगी. वहीं, आम आदमी पार्टी ने यहां साल 2015 और 2020 में जीत हासिल की थी और इस बार भी परचम लहराने में सफल रही.












