November 7, 2026 11:51 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा, 61 हजार से अधिक वोटों से जीते चंद्रभानु पासवान

मिल्कीपुर सीट पर बीजेपी की बंपर जीत, यहां पर हुए उपचुनाव में 10 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुख्य लड़ाई बीजेपी और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के बीच रही. बीजेपी के चंद्रभानु पासवान ने 61 हजार से अधिक मतों के साथ यह चुनाव जीत लिया.

बीजेपी की कोशिश इस सीट को जीतकर 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या जिले की फैजाबाद सीट पर मिली हार का जख्म भरने का था जिसमें वह कामयाब रही. मिल्कीपुर सीट पर बीजेपी और अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला रहा. कांग्रेस और बसपा ने उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे. कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दिया था.

बीजेपी ने चंद्रभानु पासवान को मैदान में उतारा तो समाजवादी पार्टी ने फैजाबाद के लोकसभा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया था. उपचुनाव में यहां पर सीट 65.35 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. सपा ने 2022 में मिल्कीपुर विधानसभा सीट जीती थी लेकिन मौजूदा विधायक अवधेश प्रसाद के फैजाबाद से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी.

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal