November 7, 2026 11:43 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

साप्ताहिक पैंठ बाजारों को हटाया नहीं जाएगा।-मुख्य सचिव

अनिल कुमार गुप्ता

गाजियाबाद -प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा है बाजार पहले की तरह ही लगते रहेंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि सुबह ही मंडलायुक्त व अन्य अधिकारियों ने बताया कि वेंडर्स को उनकी जगह से हटाया गया है। मैंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो वेंडर जहां काम कर रहा था, वहां काम करता रहेगा।पुलिस को बाजार हटाने का अधिकार नहीं है। दुकानदारों के लिए नई जगह की व्यवस्था हो जाने तक साप्ताहिक पैंठ बाजारों को हटाया नहीं जाएगा।

मुख्य सचिव का यह बयान आने से पहले पुलिस सिटी और ट्रांस हिंडन जोन में 15 बाजारों को हटवा चुकी है। इनमें विजयनगर और संजयनगर के पैंठ बाजार शामिल हैं। इस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को दुकानदार सड़क पर उतर आए थे। उन्होंने लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के नेतृत्व में नवयुग मार्केट से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला था। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा था।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal