November 7, 2026 11:43 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पीएम मोदी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत पीएम श्री स्कूल पिनान मे कैरियर मेले का हुआ आयोजन

सीबीईओ राजेन्द्र मीना रहे मुख्य अतिथी और कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय पीईईओ (प्रधानाचार्य) हरि सिंह मीना ने की

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र की पिनान पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पीइइओ प्रधानाचार्य हरिसिंह मीना की अध्यक्षता में कैरियर मेले का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को पीएम नरेन्द्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा को एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि रैणी सीबीईओ राजेंद्र कुमार मीना द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कंप्यूटर अनुदेशक प्रणवीर मावई द्वारा कंप्यूटर व तकनीकी क्षेत्र में रोजगार तथा विषयवार व्याख्याताओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त करने की जानकारी दी ।
कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता अर्चना जैन द्वारा किया गया। मेले में एक से दस तक रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रामनिवास मीणा,उमेदी लाल मीणा,उगेश कुमार मीणा,मोहरसिंह,अनिल,विनीता,नीलम सहित विधालय का समस्त स्टाफ व विधार्थी मौजूद रहे।
मिडिया को यह सारी जानकारी स्थानीय प्रधानाचार्य के निर्देशन मे कम्प्यूटर अनुदेशक प्रणवीर मावई के द्वारा दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण