आज सोमवार को दोपहर 2 बजे तक कुल 92.97 लाख से अधिक लोगों ने स्नान किया है. प्रयाग महाकुंभ में भीड़ को देखते हुए 2 दिनों में रेलवे ने 460 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर दावा किया है कि रविवार को 330 ट्रेनों से 12.5 लाख यात्रियों ने प्रयाग और आसपास के स्टेशनों से सफर किया.लेकिन इसके बाद भी सड़कों, स्टेशन और ट्रेनों में भीड़ का बुरा हाल है. संगम जाने वाले सभी रास्तों पर 10 से 15 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया. इस जाम का असर वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और एमपी के रीवा से प्रयागराज आने-जाने वाले रास्तों पर भी लग गया. लोगों को 8-10 घंटे तक जाम में फंसना पड़ा रहा है आंकड़ों के अनुसार हर घंटे प्रयाग में 8000 से अधिक गाड़ियां शहर में एंट्री कर रही हैं. इससे 20 किमी से अधिक का जाम लग जा रहा है












