November 7, 2026 11:25 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आचार्य ललितानंद बने महामंडलेश्वर

एस एन श्याम / अनमोल कुमार

पटना। मां कामाख्या के परम भक्त एवं शाक्त उपासक हरिद्वार निवासी आचार्य ललितानंद को प्रयागराज के महाकुंभ शाक्त अखाड़ा परिषद ने महामंडलेश्वर की उपाधि से भी विभूषित किया है ।गौर तलब है कि शाक्त अखाड़ा परिषद अन्य अखाड़े की तरह भारत सरकार से निबंधित संस्था है।
इस अखाड़ा परिषद में शाक्त उपासकको यानी शक्तिपीठों एवं देवी की आराधना करने वाले भक्तों, साधु संतों एवं मनीषओ को इस अखाड़ा परिषद में प्रवेश होता है इस संबंध में शाक्त अखाड़ा परिषद ने आचार्य ललितानंद को महामंडलेश्वर बनाए जाने का प्रमाण पत्र भी जारी किया है।
महामंडलेश्वर आचार्य श्री ललितानंद तांत्रिक विधाओं के मर्मज्ञ माने जाते हैं और शक्ति उपासना उनके जीवन का ध्येय है।
महामंडलेश्वर द्वारा हरिद्वार में 51 शक्तिपीठों का एक भी भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। इस मंदिर में देश-विदेश में स्थापित 51 शक्तिपीठ एवं 12 ज्योतिर्लिंगों का एक साथ दर्शन होगा ।मंदिर का निर्माण कार्य जोर-जोर से चल रहा है।
आचार्य ललितनंद को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर शाक्त उपासक और सर्वमंगला सिद्धाश्रम के प्रणेता परमहंस स्वामी चिदात्मन जी महाराज के शिष्य पीठाधीश्वर स्वामी श्यामानंद जी महाराज एवं पीठाधीश्वर गंगानन्द जी महाराज इत्यादि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण