रिपोर्ट अनमोल कुमार
मुंगेर। कल्याण चक हसनपुर कली मंदिर कलश शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जो एक भव्य और भक्तिमय आयोजन था। जन सुराज प्रदेश कार्य समिति के मोहम्मद शहाब मलिक ने इस आयोजन में पानी और लीची जूस की व्यवस्था कराई, जो कौमी एकता और सद्भाव का प्रतीक था। सभी बुद्धिजीवियों और श्रद्धालुओं ने मोहम्मद शहाब मलिक जी को धन्यवाद दिया और उनकी टीम की सराहना की।इस आयोजन में हजारों की भीड़ ने भाग लिया और शहाब मलिक और उनकी टीम ने मिलकर पानी, शरबत और विधि व्यवस्था को देखा, जो शहर के लोगों के लिए एक उदाहरण था। यह आयोजन सद्भावना, कौमी एकता और भाईचारे का प्रतीक था और शहर के लोगों ने इसकी सराहना की।जन सूराज के संभावित विधायक प्रत्याशी शहाब मालिक लगातार चर्चा में है और जन-जन तक जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जी की बातों को पहुंचा कर मुंगेर एवं बिहार को परिवर्तन कर जनता का सुंदर राज बनाने में तात्पर्य है।












