November 7, 2026 11:09 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

रिपोर्ट अनमोल कुमार

 गया।        ज्ञान भारती ग्लोबल स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगाया गया विज्ञान प्रदर्शनी ओर बेलागंज स्थित ज्ञान भारती ग्लोबल स्कूल में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इस अवसर पर बच्चे एवं अभिभावक दोनों ही बहुत उत्साहित नजर आ रहे थे । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल दीपक कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी बेलागंज, राघवेंद्र शर्मा अंचल पदाधिकारी बेलागंज, गजानंद मेहता, श्री सियाराम बाबू, कांग्रेस नेता रजनीश कुमार झुन्ना जी, रंजेश कुमार व स्कूल निदेशक श्री विनीत कुमार एवं प्राचार्य कुमार अजय भूषण द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया । इस खास मौके पर स्कूल निदेशक विनीत कुमार ने सभी मुख्य अतिथियों को बुके शॉल एवं पौधा देकर सम्मानित किया। कर्नल दीपक कुमार एवं सियाराम बाबू ने सभी बच्चों शिक्षकों और अभिभावकों को इस कार्यक्रम की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यहां आकर और इन प्रतिभाशाली बच्चों से मिलकर बहुत ही अच्छा लगा और इस बात का विश्वास हो गया यह बच्चे जो कल के भविष्य हैं वाकई बहुत ही प्रतिभाशाली हैं और स्कूल और शिक्षकों के द्वारा जो इनका मार्गदर्शन किया जा रहा है वह काबिले तारीफ है। इस प्रदर्शनी में ऐतिहासिक सामाजिक वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बच्चों ने एक से एक मॉडल बनाएं जिसमें कहीं केदारनाथ राम मंदिर की घंटियां बज रही थी तो कहीं भूकंप विरोधी मॉडल के अलार्म की आवाज आ रही थी वहीं वायु मृदा प्रदूषण मॉडल, सेल का प्रकार, स्मार्ट विलेज हाइड्रो एग्रीकल्चर, चंद्रयान 3 तो वहीं कृषि की आधुनिक विधियों पर भी प्रकाश डालते बच्चे नजर आ रहे थे। बच्चों ने सबसे ज्यादा वर्तमान के विकट समस्या ग्लोबल वार्मिंग को ध्यान में रखते हुए इको फ्रेंडली सोलर सिस्टम आदि पर ज्यादा ध्यान दिया और उनका यह भी कहना था कि अगर हम लोग आज अपने पेरेंट्स और आसपास के लोगों को इन समस्याओं से अवगत नहीं करवाएंगे तो कल हमारे पास आने वाले समय में कुछ भी रिसोर्सेस नहीं बचेगा। वैसे तो सभी बच्चों ने बहुत मेहनत कर अपना प्रोजेक्ट बनाया था पर कर्नल दीपक कुमार को कुछ प्रोजेक्ट्स जैसे स्मार्ट एग्रीकल्चर, स्मार्ट विलेज, मेथड ऑफ़ मॉडर्न फैमिली, डाइजेस्टिव सिस्टम, टाइप्स ऑफ़ सेल, चंद्रयान 3 जैसे प्रोजेक्ट्स बहुत पसंद आए। निदेशक विनीत कुमार ने भी अभिभावकों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज आपने अपना कीमती समय देकर जो हमारे बच्चों की हौसला अफजाई की है उसके लिए मैं और मेरी पूरी टीम सदैव आपके आभारी रहेगी और बच्चों को भी उन्होंने बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि आप हमेशा इसी तरह जिंदगी में तरक्की करते रहें और आसमान की सारी ऊंचाइयों को छू ले आपकी उड़ान इतनी ऊंची हो आसमान भी छोटा पड़ जाए। प्राचार्य कुमार अजय भूषण ने भी अभिभावक को छात्रों शिक्षकों और सभी कर्मचारियों का दिल से धन्यवाद दिए करते हुए कहा आज आप सबों की मेहनत से यह कार्यक्रम सफल रहा और यह वादा किया कि आगे भी इसी तरह बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए स्कूल इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण