November 7, 2026 10:53 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पिनान पीएम श्री स्कूल के सुनील ने जीता रजत पदक,विद्यालय पहुंचने पर किया स्वागत

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र की पीएम श्री स्कूल पिनान के सुनील कुमार ने रजत पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रस्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। प्रधानाचार्य हरि सिंह मीणा व कंप्यूटर अनुदेशक, कार्यवाहक शारीरिक शिक्षक प्रणवीर मावई ने बताया कि ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय में 11 फरवरी से 16 फरवरी तक जूनियर बालक बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय रग्वी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें राजस्थान बालिका टीम चतुर्थ स्थान पर रही।
विद्यालय की कक्षा 10 में अध्यनरत सुनील नायक द्वारा राजस्थान टीम का नेतृत्व करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता रहे।
इस दौरान उपविजेता सुनील को उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर रजत पदक से नवाजा गया। सुनील नायक का विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा स्वागत किया गया।
इस मौके पर उगेश कुमार मीणा , कोच जितेश मीणा , अभिषेक मीणा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
मिडिया को यह सारी जानकारी पिनान स्कूल से प्रणवीर मावई कार्यवाहक पीटीआई के द्वारा दी गई 

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण