November 7, 2026 10:53 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

युवा विकसित भारत का मजबूत स्तम्भ – प्रेम कुमार

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना- माई भारत पटना एवं नेहरू युवा केंद्र पटना की ओर से युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का आयोजन ओपी साह कम्युनिटी हॉल पटना सिटी में किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव प्रेम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया ।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विकसित भारत के मजबूत स्तम्भ है युवा भारत दुनिया का सबसे युवा देश है । युवा ही करेगा देश का उत्थान जरूरत है कि युवाओ को नेतृत्व के लिए तैयार किया जाए और यह कार्यक्रम युवाओ के नेतृत्व और व्यकितत्व के विकास के लिए मिल का पत्थर सावित हो रहा है । युवाओ को शॉट कट अपनाने से बचना चाहिए ।मौके पर उपस्थित नेहरू युवा केन्द्र पटना के जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह ने बताया कि युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत पटना से युवाओं का जत्था 1 कटिहार से आया है और यहाँ 18 से 22फरबरी तक प्रवास करेगे साथ ही युवा मंडल का दौड़ा करेंगे । वहीँ लेखापाल शिवजी राम ने बताया कि भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एवं गृह मंत्रालय ने युवाओ को लेकर युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का सिलसिला आरंभ किया है यह युवाओं को लेकर सकारात्मक पहल है । युवा ही है भारत के भाग्यविधाता युवाओं के असीम क्षमता को सकारात्मक कार्यो में लगाने की जरूरत है । उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जातपात एवं धर्म के भावना से ऊपर उठकर राष्ट्र के निर्माण के लिए आगे आये । युवाओं को तत्कालिक लाभ और शॉर्ट कट अपनाने से बचना ही चाहिए । मालसलामी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने युवाओ को साइबर अपराध से बचने का गूढ़ बताया साथ ही अनुशासन का पाठ पढ़ाया ।मौके पर ओपी शाह कम्युनिटी हॉल के प्रवन्धक राजेश कुमार, लक्ष्मी , रवि प्रकाश , बबलु कुमार, गुड़िया कुमारी, अंजली कुमारी, सुनील कुमार, मिश्री शाह, मनीष कुमार समेत दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद रहे ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण