November 7, 2026 2:56 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

एपीपी मशरूम मार्ट सह फूड सेन्टर का उद्घाटन किया उपायुक्त, खूंटी

रिपोर्ट अनमोल कुमार

खूंटी। जिलान्तर्गत बिरहू मोड़ स्थित एपीपी एग्रीगेट खूंटी द्वारा संचालित मशरूम मार्ट सह फूड सेन्टर का उद्घाटन उपायुक्त, लोकेश मिश्रा ने अपने कर कमलों से फीता काट कर किया। उन्होंने मशरूम से निर्मित उत्पादों को देखकर एपीपी एग्रीगेट खूंटी के इस पहल के लिए काफी प्रशंसा की और कहा कि मूल्यसंबर्धक उत्पाद से ग्रामीण महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेगी, बल्कि समृद्ध और खुशहाल भी बनेगी। मौके पर एपीपी एग्रीगेट खूंटी के निदेशक, प्रभाकर कुमार भी मौजूद थे। उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने हुटार स्थित मशरूम उत्पादन केन्द्र का भ्रमण किया। तदोपरांत मशरूम बीज उत्पादन केन्द्र का निरीक्षण और लड्डू, पेडा, बिस्कुट, मिक्चर, नमकीन, पापड़, बड़ी, अचार, चाकलेट आदि के पैकेज केन्द्र को देखकर अहलादित हुए। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। झारखंड के पारम्परिक रीति रिवाज के साथ लोटा – पानी और तिलक लगाकर कर सत्कार किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal