November 7, 2026 10:24 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रैणी के गढ़ीसवाईराम , रामपुरा , ईटोली , परबैणी , बहड़को कला पंचायत मुख्यालय पर आयोजित हुए फार्मर रजिस्ट्रेशन कैम्प

गढ़ीसवाईराम के किसान रजिस्ट्रेशन कैंप में हुवे 123 रजिस्ट्रेशन

रैणी तहसीलदार कैलाश चन्द मेहरा शिविर मे पहुंचकर कर रहा है अवलोकन

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र कीगढ़ीसवाईराम , परबैणी , बहड़को कला , ईटोली , रामपुरा पंचायत मुख्यालय पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार फार्मर रजिस्ट्रेशन कैम्पो का आयोजन गुरुवार से किया जा रहा है जो कि शनिवार तक लगातार चलते रहेंगे इस बारे मे मिडिया को रैणी तहसीलदार कैलाश चन्द मेहरा ने बताया कि प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर किसान रजिस्ट्रेशन कैंप तीन दिन तक लगातार जारी रहते है जिनमे स्थानीय किसान भाई अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है जिसके लिए ई मित्र से जमाबन्दी व आधार कार्ड और आधार से जुडा हुआ मोबाइल नंबर जिस पर ओटीपी आती है।इसी क्रम मे रेणी एसडीएम हरकेश मीना के आदेशानुसार ग्राम पंचायत गढ़ीसवाईराम के अटल सेवा केंद्र पर गुरुवार को किसान रजिस्ट्रेशन कैंप रैणी खण्ड विकास अधिकारी राधेश्याम मीना की मौजूदगी में लगाया गया जिसमे पेंशन सत्यापन, नरेगा कार्य के लिए आवेदन, किसान भूमि सत्यापन कार्य किया गया। गढ़ीसवाईराम ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र मीना ने बताया कि नरेगा कार्य में 25 आवेदन , पीएम सूर्य घर योजना में 10 आवेदन , आयुष्मान कार्ड ई केवाईसी 56 तथा किसान भूमि सत्यापन ई केवाईसी 123 किए गए। इस अवसर रेणी तहसीलदार कैलाश मेहरा ने भी कैंप का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली। इस मौके पर सरपंच भारती बैरवा, ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र मीना,रामसिंह मीना, पटवारी नीरज प्रजापत, अमर सिंह मीणा,विद्युत विभाग के लाइन मेन हरकेश मीना,चिकित्सा विभाग से एएनएम हसना मीना, कृषि पर्यवेक्षक घनश्याम बैरवा सहित सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण