November 7, 2026 2:56 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

एक्ट संशोधन पर बवाल,मंगलवार को वकीलों की हड़ताल

एस एन श्याम / अनमोल कुमार

पटना। एडवोकेट एक्ट में संशोधन के जरिए अधिवक्ताओ के आर्थिक शोषण और उत्पीड़न को लेकर आज पटना उच्च न्यायालय में अलग-अलग एडवोकेट एसोसिएशन की कोऑर्डिनेशन कमिटी की एक बैठक हुई।
इस बैठक में प्रस्ताव पारित कर एडवोकेट एक्ट संशोधन के खिलाफ मंगलवार 25 फरवरी को पटना उच्च न्यायालय के तमाम अधिवक्ता सामूहिक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया। कोऑर्डिनेशन कमेटी के सचिव अधिवक्ता जयशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि इस संशोधन में किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी अधिवक्ता पर आरोप लगाए जाने को लेकर शिकायत दर्ज करने और शिकायत सही अपने पर ₹3 लाख तक का जुर्माना का प्रावधान प्रस्तावित है। सचिव श्री सिंह ने बताया कि इसके खिलाफ देश के संपूर्ण अधिवक्ताओ में गंभीर आक्रोश है ।कई राज्यों में वकील अपना आंदोलन शुरू कर चुके हैं। बिहार में भी मंगलवार को उच्च न्यायालय के वकील सामूहिक हड़ताल पर रहकर इसका विरोध करेंगे।
इस बैठक में एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष छाया मिश्रा एवं एडवोकेट एसोसिएशन के विजिलेंस कमिटी के सदस्य उपेन्द्र प्रसाद सिंह इत्यादि ने भाग लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal