November 7, 2026 1:39 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रैणी के रमणेशपुरम मीन भगवान मन्दिर पर मीणा समाज सुधार की महा पंचायत का आयोजन हुआ

05 फरवरी को महुआ के समलेटी मीन भगवान मन्दिर पर हुई मीटिंग मे पूरे 14 नियम कानूनो को प्रभावी तरीके से माना जावेगा रैणी-राजगढ व अलवर जिले मे

रैणी के नये ब्लॉक अध्यक्ष के रूप मे सर्वसम्मति से जोहरीलाल मीना (बहड़को-आमाला) को बनाया गया

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के रैणी-उपखंड मुख्यालय पर रविवार 23 फरवरी 2025 को मीन भगवान मंदिर रमणेशपुरम रैणी मे मीणा समाज सुधार महापंचायत का आयोजन स्थानीय पटेल कंचनलाल टाटू की अध्यक्षता में किया गया।
महापंचायत के सचिव लल्लू राम खुर्द एवं कालू पटवारी किलपुरखेड़ा ने बताया कि महापंचायत में 05 फरवरी 2025 को समलेटी-महुआ मे आयोजित प्रदेश स्तरीय महापंचायत में पारित पूरे 14 नियमों की पालना पूरे रैणी क्षेत्र सहित अलवर जिले में करवाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिसमें गोद भराई बन्द , डीजे की जगह केवल दो स्पीकर घर की चारदीवारी मे ही , लग्न के साथ होने वाली टीका प्रथा बंद , भैया दूज व जन्मदिन समारोह पर भी रोक , लड़की देखने के लिए महिला सहित दो व्यक्ति ही जाए व दोनों ही पक्षों के घरो को छोड़कर अन्य के घर पर देखें अथवा किसी धार्मिक स्थल पर देखा जावे।
धार्मिक व अंधविश्वास एवं पाखंडवाद पर भी फिजूल खर्ची बंद होनी चाहिए , लगन व जामना में दो या तीन बेस ही लेवें और देवें , भात में भी पेट फहरावणी बंद करवाई जाए , नुक्ता प्रथा पूरी तरह से बन्द , गंगा जी से आने के बाद किसी भी प्रकार की कोई फेरावणी नहीं होगी , दहेज लेने व देने का प्रदर्शन नहीं होगा इसे भी पूरी तरह से बंद किया जाए।
सभी सामाजिक समारोह के निमंत्रण पत्र व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के माध्यम से ही दिए जाएं , सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और मैसेज डालने पर कठोर प्रतिबंध तथा उन्हें शेयर व लाइक करने पर भी सख्त रोक होनीचाहिए।
किसी भी समारोह मे पटाखे-आतिशबाजी पर भी रोक , शादी समारोह मे बारात दिन में ही जाएगी व दिन में ही आएगी।
किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर महिला के लिए उसके पीयर पक्ष के ही लुगडी एवं पुरुष के लिए उसके ससुराल पक्ष के ही लोग ही धोती ओढ़ा सकेंगे बाकी अन्य सभी रिश्तेदार एक नारियल ला सकते हैं इस फिजूल खर्ची को रोककर इसकी जगह गांव में लाइब्रेरी व बड़े शहरों में छात्रावास आदि का निर्माण करवाने पर जोर दिया गया एवं मुख्य रूप से शिक्षा पर व स्वास्थ्य एवं रोजगार तथा व्यवसाय पर फोकस करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप (भुल्ला) का कार्यकाल पूरा होने के कारण नए अध्यक्ष के रूप में जोहरी लाल पटेल बहडको-आमाला वाले को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।
इस अवसर पर रमेश चन्द रैणी, हरिया सरपंच नवरंगवाड़ा , विजेंदर सरपंच भजेड़ा (रैनी) , रामदयाल सरपंच झालाटाला , विक्रमसिंह बरनाला , रामकिशन आदुका , मुकेश पाटन , सेडूराम दानपुर सहित अनेक मीणा समाज के गणमान्य नागरिक अलवर – दोसा व करौली जिलों से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
इस दौरान संचालन पूर्व सरपंच खेमराज इटोली के द्वारा किया गया।
मिडिया को यह सारी जानकारी लल्लुराम खुर्द और कालूराम पटवारी कीलपुरखेड़ा के द्वारा दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण