November 7, 2026 1:56 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रोटरी क्लब, कंकड़बाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना, : रोटरी दिवस के अवसर पर आज रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग द्वारा ई-सेक्टर पार्क, कंकड़बाग में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में होम्योपैथी, फिजियोथेरेपी और पैथोलॉजी जैसे विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ 150 से अधिक लोगों ने उठाया। शिविर में उपस्थित प्रमुख रोटेरियन सदस्यों में पूर्व जिला गवर्नर रोटेरियन डॉ. राकेश प्रसाद, संयोजक रोटेरियन डॉ. सुजीत कुमार, अध्यक्ष रोटेरियन राजकिशोर सिंह, रोटेरियन अजीत कुमार सिन्हा, रोटेरियन नितेश मिश्रा, रोटेरियन बलिराम जी, रोटेरियन निरंजन कुमार और रोटेरियन स्पाउस संगीता शामिल रहे।
रोटरी क्लब के इस प्रयास का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना था। क्लब के सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविरों के आयोजन का संकल्प लिया।क्लब के अध्यक्ष, रोटेरियन राजकिशोर सिंह ने मानवता की सेवा के लिए चिकित्सकों और स्वास्थयकर्मियों को कोटि कोटि साधुवाद किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal