November 7, 2026 1:39 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पटना, मसौढ़ी के पास सड़क हादसा सात लोगों की मौत

रिपोर्ट अनमोल कुमार

राजधानी पटना के सटे मसौढ़ी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। देर रात एक ट्रक और ऑटो में टक्कर हो गयी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी है। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नूरा बाजार की है। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क के किनारे पानी भरे गड्डे में गिर गई है।
मरने वाले पांच लोगों की पहचान कर ली गयी है। बताया गया है कि ट्रक का एक्सेल टूटने के कारण वह असंतुलित होकर ऑटो से टकरा गया।
मरने वाले सभी व्यक्ति मसौढ़ी थाना क्षेत्र के डोरी पर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी मजदूरी का काम करते हैं और देर रात मजदूरी कर अपने घर डोरी पर टेंपो से जा रहे थे। जैसे ही उनका टेंपो कावर पर पुल के पास पहुंचा था की विपरीत दिशा से आते हुए ट्रक ने उनको अपने चपेट में ले लिया और ट्रक और टेंपो दोनों सड़क किनारे पईन में पलट गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal