November 7, 2026 1:21 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

शिव महापुराण कथा में शिवलिंग की उत्पत्ति से श्रद्धालुओं को कराया अवगत

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। प्राचीन शिवशक्ति सिद्ध पीठ लंगड़े की बगीची सौजन्य से सिसाना रोड स्थित शिव भूमिया मंदिर पर चल रही शिव महापुराण कथा में कथा वाचक ईशान ज्योतिष गुरु आचार्य मनोज जोशी ने कथा में शिवलिंग की उत्पत्ति, शिव की वीर रूप और लिंग रूप की पूजा के बारे में बताया। आचार्य मनोज जोशी ने बताया कि किस प्रकार से लिंग की पूजा करनी चाहिए। उन्होंने शिव महिमा का गुणगान किया और शिव तत्व कैलाश की प्राप्ति किस प्रकार से होती है, इसका महत्व बताया। प्रातः काल आज के मुख्य यजमान और अतिथिगण कथा में मौजूद रहे और श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ रही। यह कार्य समस्त बागपत नगर की ओर से सभी सनातनी प्रेमियों के सहयोग से चल रहा है। आज के मुख्य यजमान
शिवकुमार शर्मा संजीव चौधरी जिला जज के स्टेनो अशोक शर्मा संजय प्रजापति मनोज गोयल जगदीश प्रजापति कुलदीप भारद्वाज रहे। मठाधीश प्रशांत भारद्वाज ने कहा कि प्रथम बार बागपत में शिव महापुराण कथा हो रही है। समस्त भक्तजन, सनातन धर्म के जो प्रेमी है उनसे मैं निवेदन करता हूं कि कथा में तन, मन व धन से सहयोग करे। महापुराण कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महायज्ञ को भव्य रूप प्रदान करें। सभी सनातनी प्रेमी अपने सनातन के लिए प्रथम बार बागपत में जो भगवा लहरा रहा है, उसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग ले। वास्तव में सनातन सब एक है माता, बहने तो बहुत आ रही है, लेकिन पुरुष अपेक्षा के अनुरूप नही आ रहे है। उन्होंने सभी से निवेदन किया कि परम पूज्य गुरुदेव आचार्य मनोज जोशी के मुखारविंद से जो शिव महापुराण कथा हो रही है, उसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुँचे

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण