झाबुआ माणक लाल जैन
विकास खंड स्तरीय परिचर्चा रामा और राणापुर में आयोजित
झाबुआ विकासखंड रामा और राणापुर में कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार “डूंगर बाबा नी जड़ी बूटी नू जोवनार” (झाबुआ के जनजातीय आयुर्वेद/औषधि के ज्ञान को संजोने का एक प्रयास ) के विषय पर जानकारों की कार्यशाला/परिचर्चा का आयोजन किया गया।
कलेक्टर नेहा मीना ने बताया कि जिले में जड़ी बूटियों से उपचार का समृद्ध ज्ञान सदियों से विद्यमान है। इसी समृद्ध ज्ञान के लिए उसका दस्तावेजीकरण किया जाना आवश्यक है जिससे अनन्त काल तक ज्ञान निरन्तर चलता रहे एवं आने वाली पीढ़ियो को भी लाभ पहुंचाता रहे। जनजातीय संस्कृति एवं परम्परा का समृद्ध ज्ञान को विलुप्त होने से बचाने एवं आने वाली पीढ़ियों को सांस्कृतिक परिदृश्य से जोड़े रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जानकारों की कार्यशाला/परिचर्चा का आयोजन कर दस्तावेजीकरण किया जाकर कॉफी टेबल बुक के रूप में संजोया जाएगा।
यह कार्यशाला/ परिचर्चा विकासखण्ड स्तर पर की जाएगी एवं 27 फरवरी 2025 को जिला स्तरीय कार्यशाला/परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।
उक्त कार्यशाला/परिचर्चा जिला आयुष अधिकारी विभाग जिला झाबुआ डॉ. श्रीमती प्रमिला चौहान एंव जिला समन्वयक मध्यप्रदेश ज़न अभियान परिषद जिला झाबुआ भीम सिंह डामोर के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत के सभा कक्ष में अयोजित की गयी। जिसमें सर्वप्रथम माँ सरस्वती एंव भगवान धन्वंतरी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपक जलाकर कर शुभारंभ किया गया। जिला आयुष अधिकारी ने सभी जंगली ज़डी बुटी के महत्व के संबंध में जानकारी दी एंव सभी का अभिवादन किया है। तत्पश्चात जिला समन्वय झाबुआ भीम सिंह डामोर ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा तथा आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी।
उक्त कार्यक्रम में जड़ी बुटी के जानकारों ने बहुत उत्साह से सहभागिता की गयी तथा सभी ने अपने अपने ज्ञान को सभी के सामने बताया एंव रामा के 23 और राणापुर के 37 जानकारों द्वारा सहभागिता की गयी साथ ही आयुष विभाग तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से समस्त नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा मेंटर उपस्थित रहे।












