November 7, 2026 1:00 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

एचपीसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट लोनी में एचपी सखी कार्यक्रम का शुभारंभ

गाजियाबाद आज दिनांक 3 मार्च 2025 को एचपीसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट लोनी में एचपी सखी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी, महोदय गाजियाबाद के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण उपभोक्ताओं को एलपीजी रीफिल और संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर एचपी डिस्ट्रीब्यूटर और और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह की सखियों के मध्य हस्ताक्षर किए गए हैं। एवं इसके अंतर्गत उनको नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए हैं। इस समझौते के तहत, वितरक HP सखी के रूप में चयनित सखियों को नियुक्त करेगा, जो ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं तक एलपीजी सेवाएं पहुँचाने में सहयोग करेंगी।
इस कार्यक्रम का आयोजन श्री विलास मनी चंद्र जनरल मैनेजर, North zone एचपीसीएल एवं श्री संदीप कुमार गुप्ता जनरल मैनेजर लोनी एल पी जी रीजनल ऑफिस एचपीसीएल द्वारा किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य एलपीजी पंचायतों, सुरक्षा क्लीनिकों, और निष्क्रिय ग्राहकों के लिए वित्तीय सहायता जैसी गतिविधियों के माध्यम से एलपीजी के उपयोग को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही, HP सखी एलपीजी चूल्हों और अन्य उत्पादों की बिक्री में भी सहायता प्रदान करेंगी, जिससे एलपीजी की रीफिल और वितरण सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

मुख्य विकास अधिकारी, महोदय द्वारा सभी सखियों को आगे आकर उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया एवं उनको बताया गया कि किस प्रकार वह एचपी सखी बनकर आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बन सकती हैं।

इस कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गाजियाबाद, खंड विकास अधिकारी लोनी, सहायक विकास अधिकारी ISB लोनी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक लोनी भी उपस्थित रहे।

यह योजना गाँव, ब्लॉक और जिले स्तर पर लागू की जाएगी, जिसे एचपीसीएल (HPCL) द्वारा निर्धारित किया जाएगा। यह समझौता दो वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा और पारस्परिक सहमति के आधार पर नवीनीकरण की संभावना होगी।

यह साझेदारी ग्रामीण समुदायों में एलपीजी सेवाओं की पहुंच, सुरक्षा और किफायती दरों को सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल रसोई को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण