November 7, 2026 1:00 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रैणी की भूलेरी , जामडोली , डेरा , कीलपुरखेड़ा और प्रागपुरा पंचायतो मे सोमवार से बुधवार तक फार्मर रजिस्ट्रेशन कैम्प आयोजित किए जा रहे है — कैलाश चन्द मेहरा रैणी तहसीलदार

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र मे इन दिनो राज्य सरकार के निर्देशानुसार लगातार पंचायत मुख्यालयो पर फार्मर रजिस्ट्रेशन कैम्प आयोजित किए जा रहे है जो तीन दिन तक लगातार जारी रखे जा रहे है जिससे कि ज्यादा से ज्यादा किसान भाई कैम्प मे आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सके।
इसी क्रम मे 03 मार्च सोमवार से 05 मार्च बुधवार तक रैणी-उपखंड क्षेत्र की ग्राम भूलेरी , जामडोली , डेरा , कीलपुरखेडा व प्रागपुरा सहित 5 पंचायतो मे किसान रजिस्ट्रेशन कैम्प लगाये जा रहे है जिनमे ज्यादा से ज्यादा किसान भाई आकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करे।
इसी क्रम मे रैणी-तहसीलदार कैलाश चन्द मेहरा ने मिडिया को बताया कि
रैणी तहसीलदार कैलाश चन्द मेहरा ने मिडिया के माध्यम से भूलेरी , जामडोली , डेरा , कीलपुरखेडा व प्रागपुरा के सभी आमजन से करबद्ध निवेदन कर अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा किसान भाई इन फार्मर रजिस्ट्रेशन कैम्पो मे जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराये और शिविर मे जाकर अपनी पेन्शन सत्यापन भी करा सकते है और जन्म-णृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी करा सकते है एवं मनरेगा मे रोजगार के लिए अपना आवेदन फार्म (कार्य मांग सकते है) भी भर सकते है तथा मनरेगा श्रमिक के रूप मे अपना नया जोब-कार्ड भी बनवा सकते है इसलिए रैणी तहसीलदार ने सभी नागरिको से अपील की है कैम्प मे जाकर सभी सरकारी योजनाओ का लाभ उठावे।
मिडिया को यह सारी जानकारी रैणी-उपखंड अधिकारी के निर्देशन मे रैणी तहसीलदार कैलाश चन्द मेहरा के द्वारा दी गई है।
इधर रैणी-उपखंड अधिकारी के निर्देशन मे तहसीलदार कैलाश चन्द मेहरा ने भूलेरी , जामडोली , डेरा , कीलपुरखेडा व प्रागपुरा पंचायत के ग्राम विकास अधिकारियो को भी फार्मर रजिस्ट्रेशन कैम्प के प्रचार-प्रसार लिए सख्त निर्देश दिए है और प्रचार-प्रसार मिडिया के माध्यम से भी किया जा रहा है ।
इस बारे मे सभी ग्राम विकास अधिकारी व सम्बन्धित पटवारी भी अथक प्रयास कर रहे है और आमजन को इसके लिए प्रेरित भी कर रहे है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण