November 7, 2026 12:39 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

समिति के प्रयास से मरणोप्रांत तीन लोगों ने किया नेत्रदान

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। दधीचि देहदान समिति के जागरूकता अभियान के फलस्वरूप आज तीन नेत्रदान दो पटना में एवं एक बक्सर में हुआ। पहला बाजार समिति निवासी 73 वर्षीय स्मृतिशेष रामप्रसाद बंसलजी एवं दूसरा नेत्रदान भट्टाचार्य रोड निवासी 81 वर्षीय स्मृतिशेष प्रवीण चंद्रा देसाई के निधन के बाद नेत्रदान कराकर पीड़ित मानवता की सेवा में एक मिसाल कायम किया है। बंसल जी सुपुत्र रोशन बंसल,सुनील बंसल एवं देसाई जी के सुपुत्र समीर देसाई एवं सुनील देसाई एवं दोनों परिवार के जागरूक सदस्यों के सदप्रयास से नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान,पटना के नेत्र अधिकोष की टीम को कॉर्निया सौप कर समाज को एक ऐसा संदेश दिया है जो आने वाली पीढ़ि के लिए प्रेरक होगा। उनकी आंखों से 4-6 नेत्रहीनों को दृष्टि मिल सकेगी। मृत्यु निश्चित है परन्तु मृत्यु के पश्चात भी अमर हानें का श्रेष्ट तरीका है-नेत्रदान।
दधीचि देहदान समिति बिहार दिवंगत आत्मा की सदगति के लिए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है एवं समिति ने दोनों अस्पताल के नेत्र अधिकोष की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया है उन्होंने तुरंत नेत्रदान की प्रक्रिया को पूरा किया।
दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यपाल,श्री गंगा प्रसाद एवं महासचिव पदमश्री श्री विमल जैन जी ने जागरूक नागरिकों से अनुरोध किया है कि मृत्यु को जीवन का अंत न बनाएँ, संकल्प लेकर नेत्रदान/अंगदान/देहदान करने का संकल्प ले और महर्षि दधीचि की इस परपंरा को अपनाकर मानवता की सेवा में अपना योगदान दे।
संपर्क-8084053399

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण