November 6, 2026 11:26 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

उत्तर प्रदेश सुलतपुर में पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या, मारी तीन गोलियां

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की बात उठाई

रिपोर्ट अनमोल कुमार

सुल्तानपुर। दैनिक जागरण का स्थानीय पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। यह घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी और फिर तीन गोलियां दाग दीं।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शनिवार को दिनदहाड़े दैनिक जागरण का स्थानीय पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या कर दी गई। यह घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी और फिर तीन गोलियां दाग दीं।

दरअसल, राघवेंद्र घर पर किसी का फोन आने के बाद अपनी बाइक से निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हेमपुर नेरी के पास मिला। शुरुआत में इसे सड़क हादसा समझकर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के दौरान शव पर तीन गोलियों के निशान पाए।
भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के संस्थापक अनिल कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष राजेश वर्मा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष, अनमोल कुमार, प्रदेश महासचिव, अंकेश कुमार , प्रदेश उपाध्यक्ष, अमरीश कुमार अमर ने इस जघन्य हत्या की तीव्र निंदा करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ से की है। साथ ही मृतक पत्रकार के परिजनों को दस लाख मुआवजा और किसी एक आश्रित को सरकारी सेवा देने की मांग की है।
यूनियन ने सरकार से पत्रकार सूरक्षा कानून लागू लागू करने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण