November 6, 2026 10:52 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पटना में थाना के पास ही युवक की गोली मारकर हत्या

एस एन श्याम / अनमोल कुमार

पटना। राजधानी पटना के कोतवाली थाना के पास ही आज सुबह 10:00 बजे एक युवक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का नाम राजेश कुमार बताया जाता है जो कदमकुआं थाना क्षेत्र के चूड़ी गली का रहने वाला था। पुलिस ने घटना स्थल से एक खाली कारतूस एवं मृतक का स्कूटर बरामद किया
हत्या की यह वारदात सोमवार की सुबह 10:00 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित बुद्ध मार्ग के भारत स्काउट एंड गाइड के कैंपस में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश कुमार इलेक्ट्रिक का काम करता था।
स्काउट एंड गाइड में आज सुबह उसे इलेक्ट्रिक का काम करने के लिए बुलाया गया था। वहां पहुंचकर उसने अपना इलेक्ट्रिकल सामान रखा और ज्योंहि ही अपने स्कूटर से कैंपस से बाहर जाने लगा कि घात लगाए अपराधियों ने उसके सर में गोली मार दी ।
घटना की जानकारी होते हैं कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और राजेश को अस्पताल भिजवाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
। कोतवाली के थाना अध्यक्ष राजन कुमार और डीएसपी विधि व्यवस्था कृष्ण मुरारी गुप्ता भी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन शुरू कर दी। डीएसपी श्री गुप्ता ने बताया कि कैंपस से बाहर निकलते वक्त राजेश की एक व्यक्ति के साथ नोक झोंक हुई थी और इसके बाद उसे गोली मारी गई।
बुद्ध मार्ग में कोतवाली थाना के समीप दिनदहाड़े हुई इस हत्या से खलबली मच गई। आसपास के मोहल्लों से सैकड़ो लोग घटना स्थल पर पहुंचे। थाना अध्यक्ष कोतवाली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द अपराधियों को पुलिस गिरफ्त मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण