November 6, 2026 10:06 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में उपस्थित महिलाओ को विधिक साक्षरता संबंधी जानकारी दी l


बुरहानपुर नि.प्र- म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमती आशिता श्रीवास्तव अध्यक्ष / प्रधान जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के मार्गदर्शन ,श्री प्रेमदीप सांकला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के नेतृत्व में एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी जयदेव माणिक की गरिमामय उपस्थिति में शासकीय जिजामाता पोलेटेक्निक महाविद्यालय में पेरालिगल वोलेनटियर सर्व श्री महेंद्र जैन , डॉ फौजिया सोडावाला , डॉ अशोक गुप्ता , सुमेरा अली , डॉ किरण सिंह की उपस्थिती में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न हुआ l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सहायता अधिकारी जयदेव माणिक ने विस्तार पूर्वक महिलाओ के अधिकार उनके भविष्य में होने वाली दुर्घटना से विधि से संबंधित जानकारी ,न्यायालय द्वारा वकील उपलब्ध कराए जाने बाबत ,बाल विवाह , घरेलु हिंसा , भ्रूण हत्या जैसे गंभीर विषयों पर कानून से संबंधित जानकारी देकर उपस्थित महिलाओ को अवगत कराया l श्री माणिक ने कहा की महिलाओ की जाग्रति से ही विकास संभव है एवं महिलाओ को अपने क्या हक़ और अधिकार है इस बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पेरालिगल वोलेनटियर एवं कुटुंब न्यायालय परामर्शदाता महेंद्र जैन ने कहा की महिला वर्ग की जाग्रति ही इस देश की दिशा व् दशा पलट सकती है l डॉ फौजिया सोडावाला ने कहा की आज हर क्षेत्र में महिला वर्ग का कार्य करना विकास की दिशा में उत्कृष्ट कदम है l सुमेरा अली ने कहा की महिला अगर चाहे तो हर क्षेत्र में कार्य कर समाज को उन्नति की और ले जा सकती है ,डॉ किरण सिंह ने कहा की महिलाओ का स्वस्थ्य रहना ही इस देश में नई क्रांति ला सकता है l इस अवसर पर नवागत पदस्थ प्राचार्य डॉ एस के चौकसे ने भी इस कार्यशाला को संबोधित किया कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन दिपक शाह द्वारा किया गया l

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण