November 6, 2026 9:11 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

खेकड़ा में हिन्दू युवा वाहिनी ने धूमधाम के साथ मनाया होली मिलन समारोह

बागपत, उत्तर प्रदेश। विपुल जैन। खेकड़ा कस्बे के शामला फार्म हाऊस में हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा होली मिलन व पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नीरज धामा ने होली पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यो से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। उन्होने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के लिए समर्पित एक सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन है। कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी का मुख्य उद्देश्य देश से स्पर्श-अस्पृश्य और ऊंच-नीच के बीच भेदभाव को पूरी तरह से समाप्त करके विशाल हिंदू समाज के भीतर एकीकरण और आपसी सद्भावना को बढ़ावा देना और समाज के सामंजस्यपूर्ण विकास को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर हिन्दु युवा वाहिनी द्वारा नेशनल अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, दिल्ली एनसीआर के वरिष्ठ पत्रकार विवेक जैन, वरिष्ठ पत्रकार रोशन भाई सहित क्षेत्र के पत्रकारों को पटका पहनाकर व हिन्दू देवी-देवताओं के चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अन्त में हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर, एक दूसरे का मूहं मीठा कराकर व गले मिलकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी और देशभक्ति गानों व भजनों पर जमकर झूमे-नाचे-गाये। इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी के महामंत्री नरेश शर्मा ने कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए हिन्दू युवा वाहिनी के सभी सदस्यों की जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर मंत्री नरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष किशन गुप्ता, प्रमुख समाजसेवी अजय शर्मा, कपिल, पिंटू धामा, समाजसेवी कपिल ब्राहमण बसी, जिला मंत्री रविन्द्र धामा, चेतन चंदेला, सन्नी गुप्ता, भारत धामा, बिट्टू धामा, चंद्रमोहन दहिया उर्फ चिंटू सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण