November 6, 2026 8:16 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रैणी के गढीसवाईराम कस्बे मे कुऐ में गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत

रैणी(अलवर) महेश चन्द मीना

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र केगढ़ीसवाईराम कस्बे में रविवार सायं एक अधेड़ व्यक्ति की कुवे में गिर जाने से मौत हो गई। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ी सवाईराम बैरवा मोहल्ला निवासी सोहन लाल बैरवा पुत्र चिम्मन लाल बैरवा उम्र लगभग 49 वर्ष घर के पास बने प्राचीन खारे कुवे पर लगभग आठ बजे पानी भरने गया जिसके कुवे से पानी निकालते वक्त पैर फिसल जाने से वह कुवे में गिर गया और मौत हो गई।तेज धमाके की आवाज सुन कर राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सेकडो की संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।घटना की सूचना गढ़ीसवाईराम चौकी व रेणी थाने को दी गई। सूचना पाते ही रैनी थाना के एएसआई आमीन खान व चौकी इंचार्ज बाबू लाल मीणा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ले कर मृतक को निकलने के प्रयास तेज किए।जिस पर लगभग दो घंटे के प्रयासों से बड़ी ही मशक्कत के बाद लगभग दस बजे रात्रि सोहन लाल का शव निकाल लिया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए रैणी सीएचसी पर रखवा दिया गया। सोमवार सुबह रैणी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को शोप दिया। मृतक के बेटे मोहित बैरवा ने रैणी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है जिसमे लिखा है की मेरे पिता जी की मौत कुवे से पानी निकालते समय पैर फिसल जाने से हुई है। हमे किसी पर कोई सक नहीं है। मृतक सोहन लाल रंग पुताई का कार्य करता था। यह अपने पीछे दो बेटे छोड़ कर गया है।मिडिया को यह सारी जानकारी रैणी एसएचओ रामजीलाल मीना के द्वारा दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण