रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,
अलवर सांसद व केंद्रीय कैबिनेट पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के गुरुग्राम जमालपुर पहुंचकर उनके पिता कदम सिंह के निधन पर भाजपा विधायक प्रत्याशी बन्नाराम मीना ने जमालपुर , गुरूग्राम हरियाणा मे जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्होंने स्व. यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी सवेंदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जीवन और मृत्यु के चक्र में आत्माएं अजर-अमर हैं।
इस पर किसी का बस नहीं है। उन्होंने कहा कि जो पुण्य-आत्मा आज हमारे बीच नहीं है, ईश्वर उसे अपने चरणों में स्थान दे।
इस दौरान उनके साथ नगरपालिका राजगढ चैयरमैन सतीश दुहारिया सहित कई भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।












