November 6, 2026 6:13 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

यूकेजी ( आरम्भिक प्ले) के बच्चों ने ग्रेजुएशन सेरेमनी के द्वारा विदाई दी

रिपोर्ट अनमोल कुमार

            गया। आरंभिक प्ले हाउस में यू.केजी. के बच्चों को ग्रेजुएशन सेरेमनी के द्वारा दी गई विदाई | सर्वे ऑफिस के निकट आरंभिक प्ले हाउस में सीनियर  के .जी. के बच्चों का नम आंखों से विदाई समारोह मनाया गया | 

आपका साथ धूप में छांव है
आपका साथ समंदर में नाव है
आपका साथ अंधकार में प्रकाश है
कर रहे हैं आज आपको विदा ,
पर दिल में आज आपका ही नाम है |

इस अवसर पर निर्देशक विनीत कुमार ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी | सचिव रजनीश कुमार ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया | व्यवस्थापक मृगांग नारायण एवं प्राचार्या अलका सिंह ने विद्यार्थियों को कन्वोकेशन ड्रेस में डिग्री देकर सम्मानित किया | इस दौरान सीनियर के. जी .के विद्यार्थियों ने डांस किया और खूब मौज मस्ती भी की |स्कूल की प्राचार्या ने कहा कि यह ग्रेजुएशन सेरेमनी विद्यार्थियों के हौसलों को बुलंद करने एवं उन्हें अगले पड़ाव में प्रवेश करने का एहसास करवाने के मकसद से कराई गई है | इस तरह के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होती है जो उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने का तथा सफलता की बुलंदियों को छूने में मदद करती है इस मौके पर सभी शिक्षिकाओं ने नम आंखों से बच्चों को विदाई दी सभी शिक्षिकाओं ने बच्चों को बताया कि उनके उज्जवल भविष्य और उन्हें अपने पढ़ाई के प्रति निष्ठावान बनने में और जीवन मे आगे बढ़ने के प्रति जुनून होना चाहिए और अपनी क्षमताओं को सर्वोत्तम करने के लिए खुद को समर्पित कर देना चाहिए तथा बच्चों को यह भी संदेश दिया कि सभी के प्रति दयावान होना चाहिए | अपने आचार विचार से सबको प्रभावित करने के लिए अग्रसर रहना चाहिए |

आज यहां से विदा होकर चले जाओगे पर आशा है कि जहां भी जाओगे खुशियां ही खुशियां पाओगे |

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण