November 6, 2026 5:11 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रैणी के बहड़को कला मे बीरम की माता के मेले मे उमड़ा श्रृद्धालुओ का जनसैलाब

मेले मे शान्ति व्यवस्था के लिए तैनात रहा पुलिस प्रशासन

जिकड़ी दंगल चलता रहा लगातार सुबह से शाम तक

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र की
ग्राम पंचायत मुख्यालय बहडक़ो कला मे स्थित बीरम की माता के मेले मे स्थानीय ग्रामीणो सहित दूर-दराज के श्रृद्धालुओं का गुरूवार को आस्था का जन सैलाब उमड़ पडा।
मेले मे हजारो की संख्या मे महिला-पुरूषो ने अलग-अलग लाईन मे लगकर माता के दर्शन किये तथा एक दिन पहले बने पुए , पकौड़ी, हलवा, लापसी, चावल सहित ठण्ड़े पकवानो से माता के भोग लगाया तथा पूजा अर्चना कर परीवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी।
कई भक्तो ने आस्था और जयकारो के साथ ध्वजा चढाई तो किसी ने मन्नत का धागा भी बांधा।
मेला कमेटी की और से जगह-जगह पानी पीने के लिए प्याउ लगार्ई गई।
मेले के चूडी बाजार मे श्रृंगार प्रसाधन की खुली हुई सैंकड़ो दुकानो से महिलाओं ने जम कर श्रंृगार प्रसाधन के सामान खरीदे।
मेले मे बेर व मूसलो की बिक्री भी खूब रही। छोटे बच्चो ने खिलौने खरीदे तथा आइसक्रीम का आनंद लिया।
मेले मे जिकड़ी दंगल का भी आयोजन किया गया जिसमे प्रख्यात कलाकार गौरी शास्त्री अलीगढ़ , साक्षी चौधरी मथुरा , महावीर सिंी मथुरा, घनश्याम हिरनोटी ने अपनी सुरीली आवाज मे रचना सुना कर श्रोताओ को भाव विभोर कर दिया। जिसका श्रृद्धाुओं ने जमकर आनंद लिया।
इस दौरान रैणी एसडीएम हरकेश मीना , राजगढ़ डीएसपी मनीषा मीना , तहसीलदार कैलाश चन्द मेहरा, रैणी थाना प्रभारी रामजीलाल मीना , सरपंच हरी प्रसाद मीना , ग्राम विकाश अधिकारी भारत भूषण शर्मा मय जाप्ते के मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक-चौबंद रहे।
कई महिलाओं ने अपने हाथो पर गोदने की मशीन से अपने प्रियतम का नाम भी लिखवाया।
मेले मे आगामी संवत्सर की भविष्यवाणी की किताब भी बिकती हुई दिखाई दी और लोकगीतो के माध्यम से भी भविष्य वाणी सुनाई जा रही थी और माता के मंदिर मे लगातार भक्तो के द्वारा ढप की थाप के माध्यम से भी माता के गीत गाते हुए नजर आ रहे थे।
स्थानीय ग्राम विकास अधिकारी के द्वारा माईक से बार बार अलाउंस किया जा रहा था कि मेले मे सभी तरह से शान्ति व्यवस्था बनाये रखे तथा माता के मंदिर के अन्दर व आसपास पर्याप्त पुलिस भी तैनात थी और चप्पे चप्पे पर बारीकी से पुलिस प्रशासन का ध्यान रहा जिससे मेले मे किसी भी तरह की कोई भी अप्रिय घटना ना हो सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण