November 6, 2026 5:11 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बिहार दिवस परजय जय बिहार का नारा बुलंद किया स्कूली बच्चे

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गया। सर्वे ऑफिस के निकट आरंभिक प्ले हाउस के प्रांगण में बिहार दिवस मनाया गया | स्कूल के निदेशक विनीत कुमार और सचिव रजनीश कुमार ने बच्चों को बिहार दिवस के बारे में बताया कि 22 मार्च को हम लोग बिहार दिवस मनाते हैं | बिहार भारत का एक अभिन्न अंग है | जो कि भारत के उत्तर – पूर्व में स्थित एक राज्य है | ये बंगाल से 22 मार्च 1912 से अलग हुआ था | इसलिए 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है | व्यवस्थापक मृगांक नारायण सिंह एवं अलका सिंह ने भी बच्चों को बताया कि एक बिहारी सब पर भारी | हर बिहार को बिहारी होने पर गर्व होना चाहिए | बिहार एक राज्य है जिसकी राजधानी पटना है | डांस टीचर गौतम सर ने जय विहार गाने पर सभी बच्चों को नृत्य करवाया | सभी बच्चे झूमते नजर आए | स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अलग-अलग तरह की क्रियाकलाप की और सभी आते जाते लोगों को उपहार स्वरूप पौधे देकर इस दिन को यादगार बनाया |
मौर्य सा बिस्तर हो |
मांझी का पहाड़ हो |
चाणक्य बुदि्धकार हो |
यही तो अपना बिहार हो |

सीता की भूमि हूँ |
विद्यापति का संसार हूं मैं |
जनक की नगरी हूं मैं |
मां गंगा का श्रृंगार हूं मैं |
अजी बिहार हूं मैं |
बिहार दिवस की बधाई |

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण