November 6, 2026 3:07 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भगत सिंह के शहादत दिवस पर संकल्प सभा

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मुजफ्फरपुर। शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिले के कन्हौली निवासी सह- आरा मिल के प्रोपराइटर श्री रामबाबू शर्मा की पुत्रवधू संजना संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक सचिव अधिवक्ता संजू शर्मा एवं पुत्र उमा शंकर को बेहतरीन सामाजिक कार्यों के लिए समस्तीपुर जिले के विथान स्थित छपरहिया विवाह भवन में अंतर्राष्ट्रीय वीरता सम्मान से सम्मानित किया गया l इस सम्मान समारोह में एन जी ओ संघ बिहार के सचिव संजय कुमार बबलू आम जन सहायक समिति के संस्थापक सचिव सुबोध यादव ब्लड फोर्स के राहुल श्रीवास्तव एकता युवा मंडल के संस्थापक सचिव मोहम्मद एजाज रेलवे ट्रेड यूनियन नेता संतोष कुमार निराला समाज सेवी रामनारायण मंडल दीदी फाउंडेशन की सचिव सुमन किन्नर समर्पण मिथिला के रविंद्र कुमार आदि कई लोगों ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया l बताते चले कि संजना संकल्प फाउंडेशन ने एक तरफ जहां कई लोगों को रक्त दिलवा कर उनकी जान बचाई है वहीं दूसरी तरफ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कई सारे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया है l संस्था की सचिव अधिवक्ता संजू शर्मा ने सम्मान मिलने पर कहा है अपने लिए तो सभी जीता है दूसरे के लिए जीना ही महानता है या सम्मान उन सभी लोगों को समर्पित है जो सामाजिक कार्य में मेरे मनोबल को बढ़ाते हैं l संजना संकल्प फाउंडेशन को यह सम्मान मिलने पर मुजफ्फरपुर जिला के विद्वत जन अधिवक्ता गण एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा है यह मुजफ्फरपुर जिले के लिए गौरव की बात है l

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण