बुधवार 26 मार्च को भी नपा रैणी मुख्यालय पर ही लगेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविर — रैणी तहसीलदार
रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,
अलवर की रैणी नगरपालिका मुख्यालय पर कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीओ हरकेश मीना ने रैणी तहसीलदार कैलाश चन्द मेहरा को निर्देश दिए है कि शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए मंगलवार व बुधवार को दो दिवसीय किसान रजिस्ट्रेशन कैम्प नपा मुख्यालय पर ही फिर से आयोजित कराया जावे ।
रैणी तहसीलदार मेहरा ने मिडिया को बताया कि शतप्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए फिर से किसान रजिस्ट्रेशन कैम्प आयोजित कराये जा रहे है जो 26 मार्च बुधवार को भी रैणी नपा मुख्यालय पर ही आयोजित होगा।
इस सम्बन्ध मे रैणी तहसीलदार मेहरा ने मिडिया के माध्यम से व रिक्शा के द्वारा भी अलाऊन्स कराते हुए अपील की है कि किसान रजिस्ट्रेशन कैंप से वंचित रहे सभी किसान भाई कैम्प मे जाकर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य ही कराये।












