November 6, 2026 12:56 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भाषण प्रतियोगिता में आनंद अव्वल, उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

रिपोर्ट अनमोल कुमार

खुसरुपुर। प्रखंड के गोविंदपुर गांव के गोपी कुमार के आठ वर्षीय पुत्र आनंद ने भाषण प्रतियोगिता में बाजी मार ली। पटना के साइंस सेंटर में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पच्चीस हजार का चेक देकर उसे सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि बिहार प्रतिभा का धनी प्रदेश हैम जरूरत है उचित अवसर मिलने की। आज बिहारी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत की मजबूत कड़ी है नौजवान ही है। युवाओं के बल पर हम 2047 तक देश को विकसित कर ही दम लेंगे तभी मेरे भारत का सपना साकार होगा। 8 वर्षीय आनंद संस्कार गुरुकुलम में शिक्षारत है जहाँ शिक्षा के साथ साथ संस्कार और संस्कृति का ज्ञान भी दिया जाता है। नकद पुरस्कार मिलने पर प्रेमयूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि डॉक्टर, इंजीनियर, कलक्टर और जज बनने से अधिक जरूरी है हम युवाओं को पहले अच्छा इंसान बनाएं। आनंद को शुभकामना देने वालों में बिहार एटीएस की सदस्य राखी कुमारी, शिक्षक अमित कुमार, पूजा कुमारी, पूर्व उप मुखिया निर्मला कुमारी, संगीता कुमारी, मिक्की कुमारी, अविनाश कुमार, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार सहित कई लोग शामिल हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण