November 6, 2026 12:56 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

माँ मुंडेश्वरी महोत्सव के तैयारी को लेकर जिला प्रशासन की बैठक

रिपोर्ट अनमोल कुमार

कैमूर जिले में सुप्रसिद्ध मुंडेश्वरी महोत्सव के आयोजन संबंधी बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी द्वारा की गई। समाहरणालय स्थित मुंडेश्वरी सभागार में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी तथा मुंडेश्वरी न्यास ट्रस्ट ट्रस्ट के सदस्य भी मौजूद थे। सर्व सम्मति से 11 एवं 12 अप्रैल को मुंडेश्वरी महोत्सव मनाने की अनुमति राज्य सरकार से मांगने का निर्णय लिया गया तथा पर्यटन की संभावनाओं के दृष्टिकोण से मुंडेश्वरी महोत्सव को विशेष रूप से मनाने के लिए सहमति दी गई। देश के नामचीन कलाकारों को महोत्सव के दौरान बुलाने तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने की जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारी को दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि मुंडेश्वरी महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किए जाएंगे। माँ मुंडेश्वरी महोत्सव में एतहात के तौर पर बर्ते जाने वाले सावधानियों और व्यवस्थाओं पर भी विचार विमर्श हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal