November 6, 2026 2:04 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

राष्ट्रीय गौरव सम्मान – 25 से बिहार के अनमोल कुमार को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया

पटना। नयी दिल्ली स्थित संविधान क्लब स्पीकर हाॅल, रफी मार्ग में वर्तमान युग के संपादक, विशाल कौशिक द्वारा बिहार के अनमोल कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में सफलतापूर्वक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि श्री कुमार पटना जिले के मोकामा से आते है। इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत 1984 से शुरू किया था। सर्वप्रथम पटना दैनिक से पटना विश्वविद्यालय संवाददाता के रूप में कार्य किया। तदोपरांत अमृत बर्षा, पाटलिपुत्र टाइम्स, आज, ब्लिज, नूतन कहानियाँ, 15 बर्षो तक दैनिक हिन्दुस्तान के बाद अन्य विविध लधु मध्यम समाचारपत्र जैसे जनप्रहरी टाईम्स,न ई सोच एक्स्प्रेस, सुनामी टाइम्स, बिहार दिन रात, फारूखी तंजीम ( उर्दू) ( बिहार) , गणादेश ( झारखंड) वर्तमान युग, अमन के सिपाही ( उत्तर प्रदेश), ओम एक्स्प्रेस ( राजस्थान), अमीर खुसरो ( दिल्ली), शनि समय चक्र ( मध्यप्रदेश) सोसल मीडिया में नारायणी न्यूज़, शंखनाद,अपनी बात, भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ आदि विविध पत्र पत्रिकाओं में अपनी लेखनी से समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
अभी वे श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार से पंजीकृत संगठन बिहार प्रेस मेन्स यूनियन ( संबद्ध – इण्डियन फेडरेशन आॅफ वर्किंग जर्नलिस्ट) के प्रदेश अध्यक्ष है। पत्रकारों के हक , पुलिस प्रशासन के अत्याचार, पत्रकारों की अपराधिक हत्या के विरोध में भी संर्घषात्मक काम करते रहे हैं। पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सेमिनार, जुलुस, प्रर्दशन भी करते रहे हैं। इन्हें मगध गौरव सम्मान, उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के साथ अन्य विविध सम्मान से भी नवाजा गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण