November 6, 2026 11:53 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

उपद्रवी छात्रों ने न्यूज़ कवरेज कर रहे पत्रकार का हाथ तोड़ा

एस एन श्याम/ अनमोल कुमार

पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव प्रचार के दरमियान उपद्रवी छात्रों ने न्यूज़ कवरेज कर रहे एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल ईटीवी भारत के पत्रकार कृष्णनंदन पर प्राण घातक हमला कर उनका हाथ तोड़ दिया ।इस बाबत गांधी मैदान थाना में कांड संख्या 188/25 के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई है । भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सचिव एस एन श्याम ने इस घटना का सख्त विरोध करते हुए पत्रकार कृष्ण नंदन पर हुए हमले की सख्त निंदा करते हुए अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग पटना के एस एस पी से लिखित रूप में किया है । प्राथमिकी के अनुसार 20 से ज्यादा उपद्रवी छात्रों ने पत्रकार कृष्ण नंदन पर उस वक्त हमला कर दिया जब वे मगध महिला कॉलेज में छात्रों के दो गुटो में हुए भिड़ंत का न्यूज़ कवरेज कर रहे थे। गांधी मैदान पुलिस ने इस मामले में पांच छात्रों को गिरफ्तार किया है। छात्र संघ चुनाव के प्रचार में उपद्रवी छात्रों का साम्राज्य कायम हो गया है।एक दिन पूर्व कोतवाली थाना के विमेंस कॉलेज के गेट पर छात्रों के दो गुटों में हुए भिड़ंत में फायरिंग हुई और एक व्यक्ति का सर फोड़ दिया गया। इसी प्रकार पीरबोहर थाना क्षेत्र के पटना विश्वविद्यालय में एक काले रंग की कर पर सुतली बम से हमला किया गया

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण