November 6, 2026 9:53 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।

थाना खोडा पर मधु विहार चौकी प्रगति विहार क्षेत्र निवासी गजराज सिंह ने सूचना दी कि मेरे मकान में रहने वाला व्यक्ति नेतराम शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा निवासी चंदनपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद कमरे में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है । नेतराम अपने साथी सुधीर शर्मा पुत्र रतिराम निवासी उबरापुर जनपद फर्रूखाबाद के साथ रहता था । उक्त सूचना पर तत्काल थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा कमरे से मृतक नेतराम के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया था तथा फोरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया गया ।  उक्त घटना के सम्बन्ध में विस्तृत जांच की गयी तथा आज दिनांक 29.03.2025 को उक्त घटना के सम्बन्ध में मृतक नेतराम के भाई सूरज शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा निवासी चंदनपुर थाना कमालगंज फर्रुखाबाद की प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा 103(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया । तथा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सुधीर शर्मा पुत्र रतिराम शर्मा निवासी उबरापुर थाना कमालगंज जनपद फर्रूखाबाद हाल निवासी मधु विहार खोडा कॉलोनी थाना खोडा पुलिस टीम के द्वारा अहिल्याबाई गेट के पास मधु विहार चौकी क्षेत्र प्रगति विहार खोडा कॉलोनी थाना खोडा कमि0 गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त सुधीर शर्मा के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण