November 6, 2026 8:04 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जमुई सोनदीपी गांव में दामाद से शादी नहीं करने पर सनकी चाचा ने 13 वर्षीय भतीजी की हत्या कर शव को दफनाया, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट अनमोल कुमार

जमुई मोहनपुर थाना क्षेत्र के सोनदीपी गांव में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब पुलिस ने भगीरथ यादव की 13 वर्षीय पुत्री नन्हकी कुमारी के शव को तीन दिनों बाद सोमवार की शाम 5:00 बजे जेसीबी से खुदाई कर आठ फिट गड्ढे से निकाला। उंसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर सोमवार की देर रात 11:00 बजे नंदनी कुमारी के शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां मंगलवार की अहले सुबह डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।13 वर्षीय भतीजी की हत्या अपने चाचा बीरबल यादव ने ही कर दी थी और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को दफना दिया था।मृतका के पिता भगीरथ यादव ने बताया कि उनके भाई बीरबल यादव की बेटी की छह माह पहले मृत्यु हो गई थी।उंसके बाद बीरबल यादव अपने 50 वर्षीय दामाद कमलेश यादव से 13 वर्षीय नन्हकी कुमारी की शादी करवाना चाह रहे थे।जिसको लेकर सभी परिवार वाले राजी नहीं हुए।आगे भगीरथ यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले सभी लोग बाहर गए थे और उनकी पुत्री नन्हकी कुमारी घर पर अकेली थी। इसी रंजिश में बीरबल यादव ने नन्हकी कुमारी की हत्या कर दी।और शव को आठ फिट गड्ढे में दफन कर दिया।साथ ही पुलिस को बताने पर उल्टा फंसने की धमकी देकर डरा दिया गया।लेकिन किसी ग्रामीण ने इसकी सूचबा मोहनपुर थाना की पुलिस को दे दी।उसके बाद हरकत में आई पुलिस द्वारा जेसीबी के माध्यम से दफन किए गए युवती के शव को 8 फीट गड्ढे से निकाला गया । हालांकि इससे पूर्व आरोपित चाचा बीरबल यादव और उसका दामाद कमलेश यादव घर छोड़कर फरार हो गया।वही जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद बच्ची के सब को गधे से निकल गया है और सब का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई है परिजन द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा है पुलिस घटना के हर पहलुओं पर पार्टी से जांच पड़ताल कर रही है जल्द ही दोषी पर कार्रवाई की जाएगी

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण