November 6, 2026 8:04 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

शिक्षा पाओ-ज्ञान बढ़ाओ प्रतियोगिता परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह आज 2 अप्रैल को रैणी सरकारी सीनियर स्कूल में किया जाएगा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथी रैणी एसडीओ हरकेश मीना रहेंगे

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

सोच बदलो गांव बदलो टीम (पेबैक टू सोसाइटी) के तत्वाधान 2 फरवरी 2025 को आयोजित शिक्षा पाओ ज्ञान बढ़ाओ प्रतियोगिता के परिणाम के बाद प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल सभी 186 परिक्षार्थियों (कक्षा 8 से 12 तक) को आज सुबह 9 बजे 2 अप्रैल 2025 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रैणी(अलवर)में सम्मानित किया जाएगा।
जिसमें प्रत्येक कक्षा के टॉप तीन बच्चों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें कक्षा 8 से 12 प्रथम स्थान क्रमश मुस्कान मीना भुलेरी , मुस्कान मीना नांगल सोहन , तरूण शर्मा मालोखर, खेमराज बैरवा परवैणी एवं कमल बाई ने प्राप्त किए।
अन्य सभी बच्चे जो भी जो परीक्षा शामिल हुए थे उनको भी सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रैणी एसडीएम हरकेश मीणा होंगे।
इस कार्यक्रम में सीबीईओ/एसीबीईओ रैणी , सभी स्कूलों के प्राचार्य , एसबीजीबीटी के एरिया कोऑर्डिनेटर , सर्किल कोऑर्डिनेटर , विलेज कोऑर्डिनेटर , कार्यकर्ता,सभी गांवों के इच्छुक ग्रामीण समाजसेवी युवा वर्ग , गणमान्य सदस्य शामिल होंगे।
मंच संचालक हेमंत दीवान करेंगे। एसबीजीबीटी कार्यकर्ता सुखराम मीणा खुर्द ने बताया है कि सभी सभी बच्चों को सूचना दे दी गई है जो बच्चे आने की स्थिति में नहीं है वह अपने अभिभावकों को भी प्रवेश पत्र या आधार कार्ड लेकर भेज सकते हैं।
मिडिया को यह सारी जानकारी सुखराम मीना खुर्द के द्वारा दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण