November 6, 2026 8:04 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

स्वरोजगार से दूर होगी बेरोजगारी – प्रेम कुमार

रिपोर्ट अनमोल कुमार

खुसरूपुर- भारत सरकार लघु शुक्ष्म उद्यम मंत्रालय एवं नारियल विकास बोर्ड के सहयोग से खुसरूपुर में पच्चीस महिलाओं को नारीयल से मूर्ति , पेन स्टैंड , दीप स्टैंड , झूमर समेत दर्जनों उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया । सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । मौके पर उपस्थित प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के सपना को साकार करने के लिए हर हाथ को काम मिले और सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना होगा । कौशल विकास आज के समय की मांग है । नारीयल से बना वस्तु पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी अति उपयोगी है तथा यह कबाड़ से जुगाड़ है । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उद्यमियों के लिए मुद्रा लोन, स्टार्टप, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम समेत दर्जनों योजनाओं में राशि उपलब्ध कराया जा रहा है । प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में कोई भी उद्यमी पांच लाख से लेकर पच्चीस लाख तक कि राशि प्राप्त कर सकता है इसमे 25 से 35 प्रतिशत तक अनुदान की व्यवस्था है । बैंकर्स युवा उद्यमियों को ऋण देने में उदारता दिखाये । मौके पर अंकेश कुमार, प्रशिक्षक राजेश कुमार, सपना कुमारी, प्रीति कुमारी, संजू कुमारी, बेबी कुमारी , अजित तिवारी, सुनील कुमार, ऋतिक राज वर्मा , अशोक दास, अजय राज उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण