भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान जल्द ही होने के आसार हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक पार्टी को नया कप्तान मिल सकता है। फिलहाल, इसे लेकर भाजपा की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है.
सूत्रों ने बताया है कि 4 अप्रैल को संसद का जारी सत्र समाप्त होने के बाद भाजपा अध्यक्ष चुने की जाने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। उन्होंने आगे संकेत दिए हैं कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक भाजपा अपने अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। फिलहाल, इस पर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हैं।












