November 6, 2026 6:32 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रैणी के गढ़ीसवाईराम कस्बे मे छप्पर के घर में आग लगने से एक भैस की मौके पर ही मौत और दो घायल

धर्म चन्द बैरवा

कई हजारो का घरेलू सामान भी जल कर हुआ राख

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र कीगढ़ीसवाईराम ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित फूटी बावड़ी की ढाणी मे राजेंद्र प्रसाद मीणा के कच्चे घर में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण आग लग जाने से घर में रखा सामान व एक भैंस जिंदा जल गई तथा दो भैंस घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कच्चे घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से कच्चे घर में रखा अनाज , आटा पीसने की चक्की , घरेलू सामान आदि जलकर राख हो गया तथा एक भैंस की तो मौके पर ही जल जाने से मौत हो गई ।मकान में तेज धुआं उठता देखकर पड़ोस में खेत पर काम कर रहे किसान दौड़कर आए और आग बुझाने के प्रयास तेज किये । एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर बडी मुश्किल से काबू पाया गया। लेकिन तब तक घर का सारा सामान और एक भैंस तो आग की भेंट चढ़ चुके थे। घटना की जानकारी पुलिस चौकी गढ़ीसवाईराम व रैणी तहसीलदार को दी गई सूचना दी गई। सूचना मिलने पर गढ़ीसवाईराम सरपंच प्रतिनिधि धर्मचंद बैरवा व ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र मीणा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली तथा हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। मौके पर आग बुझाने में मांगीलाल मीणा, मुकेश हरिजन, राजेश मीणा, चेतराम मीणा, हरिराम मीणा, रविंद्र सहित अन्य कई लोगो ने सहयोग किया।मिडिया को यह सारी जानकारी गढ़ीसवाईराम सरपंच प्रतिनिधी धर्मचन्द बैरवा के द्वारा दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण